Ncert Class - 11th Solutions
Chapter -1
[ जीव जगत] Part - 1
प्र.1-जीवो को वर्गीकृत क्यों करते हैं?
उ. - जीवों को वर्गीकृत निम्न कारणों से किया जाता है - 1. समूह बनाकर अध्ययन करने में सरलता होती है।
2. वर्गीकरण से जीवो में विभिन्नता का व समानता का पता चलता है। 3.वर्गीकरण से जीवो के आपसी संबंध की जानकारी प्राप्त होती हैं ।
4. जीवो को पहचानने में आसानी होती है।
5. यह विभिन्न जीवों के विकास की प्रक्रिया को समझने में सहायता करता है।
प्र.2 - वर्गीकरण प्रणाली को बार-बार क्यों बदलते हैं ?
उ.- नए उपकरणों यंत्रों एवं प्रौद्योगिकी का जैसे-जैसे विकास होता गया वैसे ही वैज्ञानिक अध्ययन का भी विकास होता रहा है। सबसे पहले वैज्ञानिक जीवों का वर्गीकरण उनके आवास तथा गुण के आधार पर करते थे। कुछ समय पश्चात बाह्य आकारिकी(external morphology) के आधार पर वर्गीकरण किया जाने लगा। इसके उपरांत सूक्ष्मदर्शी(microscope) की खोज के बाद जीवो की आंतरिक संरचना(anatomy) तथा भौणिकी(embryology) के आधार पर वर्गीकरण होने लगा। वर्तमान में कोशिकीय संरचना(cellular structure) गुणसूत्र(chromosome)रासायनिक विश्लेषण(biochemical analysis) तथा डीएनए में समानता का भी उपयोग जीवो में पारस्परिक संबंध स्थापित करने तथा वर्गीकरण में किया जाता है यही कारण है कि वर्गीकरण समय के साथ-साथ परिवर्तित एवं विकसित होती जा रही है \
प्रश्न 3.
जिन लोगों से आप प्रायः मिलते रहते हैं, आप उनको किस आधार पर वर्गीकृत करना पसंद
करेंगे? [संकेत-ड्रेस, मातृभाषा, प्रदेश जिसमें वे रहते हैं; आर्थिक स्तर आदि।]
उ.-
- परिवार के सदस्य (Family members)
- रिश्तेदार (Relatives)
- पारिवारिक मित्र (Family friends)
- स्कू ल मित्र (School friends)
- सहपाठी (Classmates)
- वयस्क, अपने से बड़े, अपने से छोटे, समान उम्र वाले (Adults, seniors, juniors, same age)
- लिंग-स्त्री या पुरुष (Sex : Female or male)
- ऊँचाई (Height)
- खेल मित्र (Playmates)
No comments:
Post a Comment