Followers

Tuesday, October 13, 2020

Ncert Class 8th lesson 6 question and Answer

                                                                            Chapter - 6 

                                               दहन और ऊष्मा

                                                                      [अभ्यास]

1. दहन की परिस्थितियों की सूची बनाइए।                                    Subscribe

उत्तर- 1. आक्सीजन की उपस्थिति

   2. ज्वलन ताप 

3. इंधन या ज्वलनशील पदार्थ


2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

1. लकड़ी और कोयला जलने से वायु का ______ होता है। 

2. घरों में काम आने वाला एक द्रव इंधन_________ है।                                                                                    3. जलना प्रारंभ होने से पहले ईंधन को उसके_____ तक गर्म करना आवश्यक है।

4. तेल द्वारा उत्पन्न आग को____ द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सकता है।

उत्तर- 1. प्रदूषण 2. एलपीजी 3. ज्वलन ताप 4. पानी

(3) समझाइए की मोटर वाहनों में सीएनजी के उपयोग से हमारे शहरों का प्रदूषण किस प्रकार कम हुआ है? 

उत्तर- सी एन जी के उपयोग से बहुत ही कम मात्रा में प्रदूषक निकलते हैं क्योंकि यह बहुत ही साफ इंदिरन होता है इसलिए सीएनजी के उपयोग से प्रदूषण कम हुआ है।

(4) ईंधन के रूप में एलपीजी और लकड़ी की तुलना कीजिए। 

उत्तर-(१)एलपीजी जलने पर धुंआ नहीं छोड़ता जब की लकड़ी जलने है पर धुंआ छोड़ती है।

(२)एलपीजी की थोड़ी मात्रा अधिक ऊष्मा देती है परंतु लकड़ी बहुत मात्रा में जलकर भी कम ऊष्मा देती है। 

(३)लकड़ी से बहुत अधिक मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड निकलता है जबकि एलपीजी में लकड़ी की तुलना में कम निकलता है। 

(४)एलपीजी का ज्वलन ताप बहुत ही कम होता है जबकि लकड़ी का ज्वलन ताप अधिक होता है। 

(5) कारण बताइए - 

(१) विद्युत उपकरण से संबद्ध आग पर नियंत्रण पाने हेतु जल का उपयोग नहीं किया जाता। 

उत्तर- जल विद्युत का अच्छा सुचालक है यदि जल्द से विद्युत उपकरण से संबद्ध आग पर नियंत्रण करते हैं तो विद्युत जल के कारण फैल सकता है जिसके कारण विद्युत आघात लग सकता है यही कारण है कि विद्युत उपकरण से संबद्ध आग पर नियंत्रण पाने हेतु जल का उपयोग नहीं किया जाता।

(२) एलपीजी लकड़ी से अच्छा घरेलू ईंधन है।

उत्तर-एलपीजी जलने पर धुंआ नहीं छोड़ता जब की लकड़ी चलने पर धुंआ छोड़ता है एलपीजी की थोड़ी सी मात्रा भी अधिक ऊष्मा देती है परंतु लकड़ी बहुत मात्रा में जलकर भी कम ऊष्मा देती हैं लकड़ी से बहुत अधिक मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड निकलता है जबकि एलपीजी में लकड़ी की तुलना में कम निकलता है।

(३)कागज स्वयं सरलता से आग पकड़ लेता है जबकि एलुमिनियम पाइप के चारों ओर लपेटा गया कागज का टुकड़ा आग नहीं पकड़ता। 

उत्तर- कागज का ज्वलन ताप बहुत ही कम होता है इसलिए यह तुरंत आग पकड़ लेता है और इसे जलने के लिए और अधिक ताप की आवश्यकता नहीं होती हैं जबकि एल्यूमीनियम पाइप के चारों लपेटा गया कागज का टुकड़ा आग नहीं पकड़ता है क्योंकि कागज को मिली ऊष्मा एल्युमीनियम अवशोषित कर लेता है जिससे उसका ज्वलन ताप बढ़ जाता है

6. मोमबत्ती की ज्वाला का चिन्ह चित्र बनाइए। 

 

 


 

7. ईंधन के उष्मीय मान को किस मात्रक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है?

उत्तर- ईंधन के ऊष्मीय मान को किलो जूल प्रति किलोग्राम द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।

8. समझाइए कि CO2 किस प्रकार आप को नियंत्रित करती हैं। 

उत्तर- ऑक्सीजन से भारी होने के कारण CO2 आग को एक कंबल की तरह लपेट लेती है इससे ईंधन और ऑक्सीजन के बीच संपर्क टूट जाता है और आग पर नियंत्रण हो जाता है।

9.हरी पत्तियों के ढेर को जलाना कठिन होता है परंतु सूखी पत्तियों में आग आसानी से लग जाती है, समझाइए।

उत्तर- हरी पत्तियां कच्ची होने के कारण उनका ज्वलन ताप बहुत ही अधिक होता है जबकि सूखी पत्तियों का ज्वलन ताप बहुत ही कम होता है यही कारण है कि सूखी पत्तियां आसानी से आग पकड़   लेती हैं। 

10.सोने और चांदी को पिघलाने के लिए स्वर्णकार ज्वाला के किस क्षेत्र का उपयोग करते हैं और क्यों?

उत्तर-सोने और चांदी को पिघलाने के लिए स्वर्णकार ज्वाला के अधिक क्षेत्र का उपयोग करता है क्योंकि यह सबसे अधिक ताप वाला क्षेत्र होता है।

11.एक प्रयोग में 4.5 किलोग्राम इंधन का पूर्णतया दहन किया गया उत्पन्न ऊष्मा का ताप 180000 Kj था इंधन का उष्मीय मान परिकलन कीजिए।

उत्तर- किसी इंधन के 1 किलोग्राम के पूर्ण दहन से प्राप्त ऊष्मा ऊर्जा की मात्रा उसका उष्मीय मान कहलाता है ।इसका मात्रक किलो जूल  प्रति किलोग्राम है । 

अतः इंधन का द्रव्यमान = 4.5 Kg

उत्पन्न ऊष्मा = 1,80,000Kj

प्रति किलो ऊष्मा का मान (उष्मीय मान ) = 180,000Kj/4.5Kg = 40,000kj/kg

अतः इंधन का उष्मीय मान 40000 kj/kg है।

12. क्या जंग लगने के प्रक्रम को धन कहा जा सकता है? विवेचना कीजिए।

उत्तर- हां जंग लगना भी धन ही है क्योंकि दहन के परिभाषा के अनुसार वह प्रक्रिया जिसमें कोई पदार्थ का ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर ऊष्मा देता है दहन कहलाता है जंग लगना भी एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है इस दौरान ऊष्मा निर्गत होती है। 

13. आबिदा और रमेश ने एक प्रयोग किया जिसमें बिकर में रखे जल को गर्म किया गया आबिदा ने बीकर को मोमबत्ती ज्वाला के पीले भाग के पास रखा रमेश ने बीकर को ज्वाला के सबसे बाहरी भाग के पास रखा किसका पानी कम समय में गर्म हो जाएगा‌? 

उत्तर- रमेश के बिकर का जल कम समय में गर्म हो जाएगा क्योंकि बाहरी भाग अधिक ऊष्मा वाला क्षेत्र है ।







No comments:

Post a Comment

Featured Post

Ncert Class 8th lesson 6 question and Answer

                                                                            Chapter - 6                                                 दहन ...

Popular